बलिया डीएम पहुंचे एल-2 फैसिलिटी सेंटर, दिया यह निर्देश

 बलिया डीएम पहुंचे एल-2 फैसिलिटी सेंटर, दिया यह निर्देश


बलिया। बसन्तपुर सीएचसी पर तैयार हो रहे एल-2 फैसिलिटी सेंटर में हो रही तैयारियों का निरीक्षण जिलाधिकारी एसपी शाही ने शुक्रवार को किया। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि अभी भी यहाँ छोटी मोटी दिक्कतें है, उसे तत्काल ठीक करा लिया जाए।

निरीक्षण के दौरान पूछताछ में सीएमओ डॉ जितेंद्र पाल ने बताया कि फिलहाल यहां चार वेंटिलेटर और दो हाई फ्रिक्वेंसी नजल कैनुला (वेंटिलेटर की तरह ही काम करने वाली मशीन) लगाया जाएगा। भ्रमण के दौरान डीएम श्री शाही ऑक्सीजन सिलिंडर रूम में गए और वहां लगे सिस्टम को देखा। वेंटिलेटर पर और ऐसे आम तौर पर दिए जाने वाले ऑक्सीजन की मात्रा के सम्बंध में जानकारी ली। कहा कि एल-2 फैसिलिटी सेंटर जब बनेगा तो उस हिसाब से व्यवस्था भी होनी चाहिए, इसका ध्यान रहे। जिलाधिकारी ने आइसीयू बनने वाले कमरे में पांच की जगह चार बेड रखने के निर्देश दिए। वजह कि वेंटिलेटर रखने के लिए जगह भी जरूरी है। नॉर्मल वार्ड का भी जायजा लिया, जहाँ हर बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई पाइप लाइन के जरिए करने का काम पूरा हो गया है। जिलाधिकारी एक बेड पर खुद ऑक्सीजन लेकर सप्लाई की जांच की। उन्होंने ऐसे हर वार्ड का निरीक्षण किया। पुरुष व महिला शौचालय में एकाध कमियां मिलने पर जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। पैथालॉजी, एक्सरे रूम, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, होमियो डिस्पेंसरी, विभिन्न डॉक्टरों के कक्ष में भी गए।

छत पर जलजमाव होने पर नाराजगी

डीएम श्री शाही ने यह भी कहा कि यहां पानी की दिक्कत नहीं हो, इसका ख्याल रहे। पानी सप्लाई से लेकर पलंबरिंग की हर छोटी मोटी समस्या को ठीक करा दिया जाए। टँकी का पानी पूरे छत पर बहकर जमे होने कड़ी नाराजगी जताई। कहा, महज कुछ खर्च में यह समस्या दूर हो सकती है। लेकिन उदासीनता की वजह से यह समस्या बनी हुई है और इसके चलते छत की लाइफ़ कम हो रही है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी को फोन कर तत्काल इसे ठीक कराने का निर्देश दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश