बलिया : खेत घूमने गये थे वो, करंट ने ले ली जान

बलिया : खेत घूमने गये थे वो, करंट ने ले ली जान

दुबहड़, बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के अखार गांव में शुक्रवार की सुबह खेत घूमने गए एक व्यक्ति की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ललन सिंह (64) पुत्र स्व. रामअवध सिंह अखार गांव के पास स्थित मैदान में अपना खेत घूमने गए थे। तभी खेत में पहले से गिरा बिजली के तार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी। शौच गए एक व्यक्ति ने जब देखा कि बिजली की तार में कोई व्यक्ति फंसा है तो वह जोर-जोर से चिल्लाकर आसपास के व्यक्तियों को इकट्ठा किया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके मौत की खबर पाकर गांव तथा क्षेत्र सहित परिजनों में हाहाकार मच गया। ज्ञात हो कि लल्लन सिंह मिलनसार एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal 22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
मेषसकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता से बचें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। संतान भी ठीक है। स्वास्थ्य बहुत...
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां