11 वर्षीय बालिका गायब, अपहरण की आशंका ; जांच में जुटी बलिया पुलिस

11 वर्षीय बालिका गायब, अपहरण की आशंका ; जांच में जुटी बलिया पुलिस


दुबहर, बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के अखार गांव स्थित बैजनाथ छपरा निवासी त्रिभुवन प्रसाद की 11 वर्षीय पुत्री काजल बुधवार की शाम साढे तीन बजे से गायब है।
ज्ञात हो कि बैजनाथ छपरा निवासी त्रिभुवन प्रसाद की पुत्री अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी, जहां से वापस नहीं लौटी। परिजनों को उसके घर नहीं आने पर आशंका हुई तो काफी खोजबीन की। उसका कहीं अता पता नहीं चला। परिजन उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन कर रही है। बुधवार की देर रात तक सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह एवं दुबहर थाने की फोर्स ने बस्ती के आसपास काफी तलाश की।

पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले...
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा