बलिया : सरेराह लूट और पिटाई से सहमे प्रधानाध्यापक, जांच में जुटी है पुलिस

बलिया : सरेराह लूट और पिटाई से सहमे प्रधानाध्यापक, जांच में जुटी है पुलिस


बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के प्रसादपुर-गौरी गांव से सटे बहेरा नाला पुलिया के पास हथियार की नोक पर हुई शिक्षक से लूट की घटना के 24 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस पकड़ से दूर है। वहीं, दिन दहाड़े हुई घटना के बाद से इलाकाई लोग सहमे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ें इलाहाबाद HC का आदेश : बलिया DIOS को 5 अप्रैल को दाखिल करें यह हलफनामा

गौरतलब हो कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती बुजुर्ग गांव निवासी प्रेमचंद गुप्ता शिक्षा क्षेत्र पंदह के कम्पोजिट विद्यालय प्रसादपुर पर प्रधानाध्यापक हैं। वे मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहे थे, तभी पकड़ी थाना क्षेत्र के बहेरा नाला पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर उनके गले से सोने की चेन, मोबाइल और जेब से पर्स लूट लिया था। विरोध करने पर उन्हें पीटा भी था। यही नहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शिक्षक की बाइक की चॉबी भी निकाल ले गये थे। सरेराह वारदात के बाद से ही पुलिस सक्रिय है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं घटना से पीड़ित शिक्षक भी सहमा है। 

यह भी पढ़ेंFLN विधा से ट्रेंड हो रहे बलिया के शिक्षक और शिक्षामित्र

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश