प्राथमिक शिक्षक संघ ने बलिया के वयोवृद्ध शिक्षक का यूं मनाया जन्मदिन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बलिया के वयोवृद्ध शिक्षक का यूं मनाया जन्मदिन


बलिया। सर्वोच्च सम्मान 'राष्ट्रपति पुरस्कार' से सम्मानित, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे की जन्मभूमि नगवां के सेवानिवृत्त शिक्षक पं. शिवजी पाठक को उनके जन्मदिन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पंजीकृत) लखनऊ के प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेशजी सिंह, बलिया जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने जनपद के अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया।


पं. शिवजी पाठक को उनके अनूठे शैक्षिक कार्यों के लिए 5 सितम्बर 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम केआर नारायणन द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पाठक जी विद्वान शिक्षक व वेद-पुराणों के ज्ञाता होने के साथ ही अद्भुत शिक्षण कौशल के धनी है, जिसके बदौलत क्षेत्र तथा परिवार में सदैव सम्मान रहता है। इनकी तीन पीढ़ियां आज भी बेसिक शिक्षा परिवार की शोभा बढ़ा रही हैं, जिनमें सबसे छोटे पुत्र बृजकिशोर पाठक शिक्षक बेलहरी व पौत्र अजीत कुमार पाठक जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन योजना) हैं। इस सुनहरे अवसर पर उनके समकालीन साथी सेवानिवृत्ति वयोवृद्ध शिक्षक लक्ष्मण सिंह, शिक्षक पुत्र अवधकिशोर पाठक, राकेश पाठक, पौत्रों, परिवारिक व पड़ोसी सदस्य उपस्थित रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे