बलिया : मारपीट में घायल सेवानिवृत शिक्षक पुत्र की मौत, मचा कोहराम

बलिया : मारपीट में घायल सेवानिवृत शिक्षक पुत्र की मौत, मचा कोहराम

बांसडीह, बलिया। कस्बे के अम्बेडकर तिराहा के पास शुक्रवार की देर सायं युवकों के दो गुटों में हुई मारपीट में घायल एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मामले में पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर जांच कर रही हैं।

पकड़ी थाना क्षेत्र के तराजपाली गांव निवासी देवेश सिंह (30) बांसडीह कस्बे में किसी मित्र की जन्मदिन पार्टी में अन्य साथियों के साथ आये थे। अम्बेडकर तिराहा के पास अपनी बाइक खड़ा कर किसी दुकान में सामान लेने गये, तभी एक युवक की बाइक देवेश की बाइक से टकरा गयी। इसको लेकर दोनों युवको में मारपीट हो गयी। देखते ही देखते मारपीट में कई अन्य युवक भी शामिल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल देवेश सिंह को पीएचसी, फिर जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन शनिवार की सुबह देवेश को गंभीरावस्था में मऊ ले गये, जहां से डाक्टरो ने कोमा में देवेश को लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन देवेश को पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया, जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजीव मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली हैं। सेवानिवृत शिक्षक हरिशंकर सिंह के पुत्र देवेश सात बहनों में अकेला भाई था। मां की तीन साल पहले ही मौत हो गई हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली