वायरल Video के आधार पर प्रधानाध्यापक का निलंबन गलत, बलिया के शिक्षकों ने उठाई यह मांग

वायरल Video के आधार पर प्रधानाध्यापक का निलंबन गलत, बलिया के शिक्षकों ने उठाई यह मांग

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी की बीआरसी पर निपुण भारत का प्रशिक्षण कर रहे शिक्षकों ने मध्यावकाश में बैठक की, जिसमें सोहांव के प्राथमिक विद्यालय पिपराकलां के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय सिंह को वायरल वीडियो के आधार पर निलंबन की घोर निंदा की गई। शिक्षकों ने मांग किया कि  प्रधानाध्यापक को ससम्मान जल्द बहाल किया जाए। 

प्रधानाध्यापक द्वारा शासनादेश एवं खंड शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में सफाई अभियान चलाया जा रहा था। शिक्षकों ने यह भी मांग किया कि सभी विद्यालयों पर जल्द से जल्द एक स्थाई सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाए और जब तक स्थाई सफाई कर्मी की नियुक्ति ना हो,  तब तक सफाई के संबंध में किसी भी प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक का निलंबन न किया जाए। बैठक में उमेश सिंह, ब्यास, मुन्नी यादव, अमित कुमार, अरविंद उपाध्याय, अरविंद सिंह, धनंजय सिंह, जमाल, धर्मेंद्र गौतम, प्रीति कुमारी, नेहा गुप्ता, कंचन, साधना, सपना, धनंजय सिंह, दीनबंधु सिंह, बबलू यादव व सुरेंद्र राम इत्यादि मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी