बलिया के लाल की ऊंची उड़ान : कस्टम एंड एक्साइज में प्रिवेंटिव ऑफिसर बने अनूप, चहुंओर खुशी

बलिया के लाल की ऊंची उड़ान : कस्टम एंड एक्साइज में प्रिवेंटिव ऑफिसर बने अनूप, चहुंओर खुशी


अजीत पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे, बता तेरी रजा क्या है...। कवि मुहम्मद इकबाल की यह लाइने बलिया जिले के डीघा (पचखोरा) निवासी अनूप नारायण यादव पर अक्षरश: सटीक बैठती हैं। आयकर विभाग मुम्बई में बतौर क्लर्क के रूप में तैनात अनूप का चयन कस्टम एंड एक्साइज डिपार्टमेंट में प्रिवेंटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। अनूप की ऊंची उड़ान से न सिर्फ घर-परिवार और गांव, बल्कि चहुंओर खुशी की लहर है। 

अनूप के पिता लल्लन यादव सिंगरौली में कोल फील्ड में कार्यरत थे, लिहाजा अनूप ने पहली से 12वीं तक की शिक्षा वहीं से ग्रहण की। मैकेनिकल से ग्रेजुएशन और टीआईटी भोपाल से इंजीनियरिंग करने के बाद अनूप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए। लक्ष्य के प्रति ईमानदार अनूप का चयन पिछले वर्ष आयकर विभाग में बतौर क्लर्क के पद पर हुआ और उन्होंने जॉइनिंग भी कर ली। अनूप की पोस्टिंग मुम्बई में है। दो दिन पहले सोमवार को एसएससी सीजीएल-2020 के आए फाइनल रिजल्ट में आल इंडिया रैंक-2287 के साथ अनूप का चयन सेंट्रल गवर्नमेंट के कस्टम एंड एक्साइज डिपार्टमेंट में प्रिवेंटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली