खेल में कैरियर की असीम संभावनाएं : कन्हैया सिंह Ballia News

खेल में कैरियर की असीम संभावनाएं : कन्हैया सिंह Ballia News


बैरिया, बलिया। खेल को खेल की तरह खेलना खिलाड़ियों का कर्तव्य है। खेल में कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। खेल के माध्यम से उच्च मुकाम हासिल किया जा सकता है। उक्त उद्गार बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अनुज कन्हैया सिंह के है। मुरली छपरा स्थित आर्मी बॉयज वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करते हुए श्री सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से गरीब परिवार का युवा भी अपनी मुकाम को हासिल कर सकता है। इसलिए खेल को प्रोत्साहित करना व खेल में रुचि रखना समाज व राष्ट्र दोनों के लिए लाभदायक है। खेल से युवा स्वस्थ्य रहने के साथ रोजगार भी पा सकते है।


विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के सहयोगी सुशील पांडे ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेल में बेहतर मौका देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि खेल में कैरियर की तलाश में भटक रहे युवाओं को सहयोग के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। फाइनल मैच में दोकटी की टीम ने पांच सेट फाइनल मैच खेलने के बाद तीन अंक से धतूरी टोला को पराजित कर दिया। विशिष्ट अतिथि ने विजेता दोकटी की  टीम को शील्ड प्रदान किया। वहीं, उपविजेता धतुरी टोला की टीम को कप प्रदान किया। फाइनल मैच में श्याम सुंदर उपाध्याय, अशोक मिश्रा, मनोज सिंह, रितेश यादव, दयाबाबू यादव, विनय पांडे, दीपक सिंह,राजेश यादव, गूगल यादव, राहुल भाई, बिट्टू बोल्ट, रवि सिंह, मनीष ठाकुर, राजू सिंह, पवन यादव के अलावा रेफरी की भूमिका में गौतम सिंह, सनी सिंह स्कोरर कृष्णा यादव, विकेश सिंह रहे। 

शिव दयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
मेषचोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ प्रभावित दिख...
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार
बलिया में नाबालिग बच्चे को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार