बलिया : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण

बलिया : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण


उमेश सिंह
सुखपुरा, बलिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुखपुरा  कस्बे के बाहर राजस्व विभाग की सहमति से ग्राम समाज की भूमि पर बन रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के विरुद्ध कुछ लोगों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी बांसडीह राजेश गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अंजू यादव, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र कुमार, लेखपाल ओम जी गुप्ता ने निरीक्षण किया।

शिकायती पत्र के जरिये दी गई आपत्तियों को खारिज करते हुए उन्होंने निर्माण को जारी रखने का निर्देश भी दिया। निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में हो रहे निर्माण को पूरी शूचिता से कराया जाए। इस मौके थानाध्यक्ष सुखपुरा अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी बेरूआबारी प्रमिला सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भरत सिंह, प्रधान अभिमन्यु चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली