बलिया में प्रधान और सचिव समेत चार पर मुकदमा, ये है बड़ी वजह

बलिया में प्रधान और सचिव समेत चार पर मुकदमा, ये है बड़ी वजह


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में मनरेगा से पोखरे की खुदाई में जेसीबी का उपयोग करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान फुलमतिया देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार मौर्या, रोजगार सेवक सुशील कुमार व जेसीबी संचालक के खिलाफ बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि नियम के विपरीत उक्त पोखरा का खुदाई हो रहा था, जिसमें जेसीबी का प्रयोग किया गया। उसमें जेसीबी का उपयोग नहीं करना था। इसका किसी ने वीडियो वायरल कर दिया, जिसको संज्ञान में लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने दर्ज कराया है। सीडीओ के निर्देश पर वीडियो धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई है, जो मामले की जांच कर रही है। इस संबंध ग्राम विकास अधिकारी अरविंद मौर्य ने बताया कि जेसीबी से कटीला झाड़ियों को साफ कराया जा रहा था। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली