बलिया : ट्रक की चपेट में आये दो दोस्त, एक की मौत

बलिया : ट्रक की चपेट में आये दो दोस्त, एक की मौत


बलिया। एनएच-31 पर स्थित मानपुर गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 (इंदिरा नगर) निवासी प्रदीप राजभर (25) एवं मानपुर निवासी गोविंद राजभर (29) शुक्रवार की शाम मेला देखने के बाद प्रदीप  अपने मित्र गोविंद को उसके घर मानपुर छोड़ने जा रहा था, तभी उनकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप का इलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने बाइक व ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली