बलिया : नहीं लगा रामजी बाबा के स्थान पर मेला

बलिया : नहीं लगा रामजी बाबा के स्थान पर मेला



मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी एवं जिगनी में सावन मास के शुक्ल पक्ष में सप्तमी तिथि को लगने वाला मेला कोविड-19 के प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया है। इन दोनों स्थानों पर नाग देवता की पूजा धूमधाम से बरसों से होती चली आ रही थी। आसपास के गांव सहित दूरदराज के लोग भी इस स्थान पर झंडा पताका गाजा बाजा के साथ आते थे और पूजा अर्चना करते थे। नाग देवता की पूजा होती थी। 

रामजी बाबा के नाम से इन दोनों जगहों पर  इनका पिंड विराजमान है। इन दोनो स्थानों की मान्यता है कि विषधर से विषधर सर्प डंसने के बाद इस स्थान पर आ जाने पर सर्प का विष उतर जाता है। लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के चलते प्रशासन ने इन दोनों जगहों पर दुकान वगैरह नहीं लगाने दिया। नहीं ही इन स्थानों पर आम पब्लिक को जाने दिया। जो लोग कुछ पहुंचे वह लोग दूर से ही खेत वगैरह में दूध लावा बाबा के नाम पर अर्पण कर दिए। भीड़ न जूटे इसके लिए पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रही।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली