थैंस राहुल, आपकी पूरी टीम को भी बधाई Ballia News

थैंस राहुल, आपकी पूरी टीम को भी बधाई Ballia News


बलिया। युवा होने के दौरान आप कुछ अच्छा नहीं करते हैं तो बूढ़े होने पर मुस्कुराने के लिए कुछ नहीं होगा... यह बात चाहे जिस किसी ने भी कहा हो, पर कहा बिल्कुल सटिक है। यह बात बलिया के सागर सिंह राहुल पर अक्षरशः सच साबित हो रही है। गरीबों, मजलूमों की सेवा ही नहीं, 'राहुल टीम' भटके लोगों को अपनों से मिलाने का नेक काम भी करती है। 

बतौर राहुल, छोटे भाई सत्यम सेवक द्वारा शनिवार की रात 9 बजे सूचना मिला कि एक लड़का तिखमपुर उनके घर पर है, जो दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर व परेशान लग रहा है। फिर, मैंने बात किया तो तोतलाती आवाज में लड़के ने अपना नाम मनीष चौहान व पता रतनपुरा बीबीपुर गांव का रहने वाला बताया, परंतु किसी का भी मोबाइल नम्बर इसे नहीं याद था। 

फिर भी वो कहावत है न अगर आप किसी कार्य को सिद्दत से करना चाहेंगे तो करवां खुद-ब-खुद बनता चला जायेगा। राहुल बताते है कि 2 से 3 घंटे के परिश्रम से लड़के के परिजनों से फोन द्वारा हमारी बात हो गई। रविवार को लड़के के परिजन बलिया पहुंचे और खुशी-खुशी उसे लेकर घर चले गये। राहुल टीम को बधाई भी खूब मिली। इस कार्य में साथी कर्ण प्रताप सिंह कन्नू ने भी अहम रोल निभाया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार