बागी धरती के लाल ने लौह पुरुष को कुछ यूं दी श्रद्धांजलि

बागी धरती के लाल ने लौह पुरुष को कुछ यूं दी श्रद्धांजलि


बलिया। वैसे तो पूरे भारत वर्ष में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। लेकिन बलिया के रूपेश ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी कलाकृति से अनोखे अंदाज में लौह पुरुष को नमन किया। सेंड आर्टिस्ट रूपेश ने रेत पर सरदार पटेल की तस्वीर को उकेर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

कलेक्ट्रेट परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा बनाकर  काशी विद्यापीठ में फाइन आर्ट्स के अध्ययनरत छात्र रूपेश कुमार सिंह ने हर दिल जीत लिया। रूपेश की कलाकृति दूर से देखने पर सीमेंट या पत्थर की प्रतिमा से कम नहीं दिख रही है। बलिया की बांसडीह तहसील क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह गरीब परिवार से जुड़े हैं। इनकी हार्दिक इच्छा है कि देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित हो। बतौर रूपेश, आज सरदार पटेल की जयंती है। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री रहे सरदार पटेल जी की जयंती पर रेत से छबि उकेर कर मैंने श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय