उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया : विजय प्रताप और अखिलेश को मिली दुबहर की कमान

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया : विजय प्रताप और अखिलेश को मिली दुबहर की कमान

बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के ब्लाक दुबहर इकाई का गठन बुधवार को राष्ट्रीय बालिका विद्यालय दुबहर पर आयोजित समारोह में किया गया। इसमें विजय प्रताप ओझा को अध्यक्ष व अखिलेश कुमार को महामंत्री बनाया गया।

उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई के संगठन के विस्तार के क्रम में दुबहर ब्लाक के नए पदाधिकारियों का चुनाव राष्ट्रीय बालिका विद्यालय पर आयोजित सम्मेलन में हुआ। जिसमें उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों व नवीन चयनित पदाधिकारियों का अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुधीर उपाध्याय, अमित कुमार सिंह, संजय पाण्डेय, पंकज कुमार राय, एनडी तिवारी आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक केसरी व संचालन कोषाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने किया। विद्यालय के पूर्व लिपिक अक्षयवर चौबे ने आभार जताया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल