बलिया : ट्रक के तेज आवाज हार्न से Accident, साइकिल सवार रेफर

बलिया : ट्रक के तेज आवाज हार्न से Accident, साइकिल सवार रेफर


बांसडीह, बलिया। बांसडीह सप्तर्षि चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार  वृद्ध घायल हो गया। घायल वृद्ध को लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
शनिवार को चौराहे पर तहसील क्षेत्र के डुहीमुसी निवासी रामदत्त वर्मा (60) पुत्र किसी कार्यवश साईकिल से बांसडीह आये थे। वह कचहरी पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के तेज हॉर्न बजाने के कारण  असंतुलित होकर गिर पड़े। वे जब तक सम्भलते, उससे पहले उनके कमर के नीचे का हिस्सा ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगे। सड़क पर खून से लथपथ रामदत्त वर्मा को लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। 

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक