रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिले बलिया सांसद, इन विन्दुओं पर हुई बात

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिले बलिया सांसद, इन विन्दुओं पर हुई बात


बैरिया, बलिया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त नई दिल्ली में अवस्थित रेल भवन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी/रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव से मिलकर बलिया जनपद के लिए रेल सुविधा बढ़ाने, नई ट्रेनों को शुरू करने, सप्ताहिक ट्रेनों को दैनिक करने, लॉक डाउन में बन्द ट्रेनों को तत्काल चलाने तथा बलिया से आरा तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग की।सभी मांगों पर अपनी स्वीकृति और सहमति रेलवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रदान की।
ज्ञात हो कि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त रेलवे के सीईओ विनोद कुमार यादव से आग्रह किया कि दिसम्बर के प्रथम सप्ताह से मुम्बई से बलिया के लिए नई ट्रेन, दिल्ली से बलिया होते हुए कोलकाता तक किसान रेल, बलिया से सप्ताह में दिल्ली के लिए तीन दिन चलने वाली ट्रेन को छह दिन करने तथा इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम क्षेणी व द्वितीय क्षेणी का डब्बा जोड़ने, छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस का परिचालन तुरंत शुरू कराने, किसी भी स्टेशन को हाल्ट में नही बदलने व आरा से सुरेमनपुर के रास्ते बलिया को नई रेल लाइन से जोड़ने की मांग की। क्षेत्र के सुकरौली (कर्णछपरा) गांव निवासी विनोद कुमार यादव ने सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के सभी मांगों पर सहमति व स्वीकृति प्रदान करते हुए इस सम्बंध में सम्बंधित रेल अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यवाही का निर्देश दिया है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद