बलिया में 03 जनवरी को डेढ़ घंटा रहेंगे डिप्टी सीएम, एएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

बलिया में 03 जनवरी को डेढ़ घंटा रहेंगे डिप्टी सीएम, एएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा


बलिया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आगमन 3 जनवरी को सिकन्दरपुर में होगा। चेतन किशोर के मैदान में उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12:05 बजे उतरेगा। दोपहर 12:15 बजे सिकन्दरपुर विधानसभा की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 1:35 बजे यहां से प्रस्थान कर जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर बलिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है, जिसका जायजा पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने रविवार को लिया।  चेतन किशोर के मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे एएसपी ने दिशा निर्देश दिया। एएसपी ने बताया कि पुलिस की कड़ी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती के साथ ही महिला फोर्स की भी तैनाती रहेगी। मौके पर क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राजेश तिवारी के साथ थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर राजेश यादव व खेजुरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मय फ़ोर्स के मौजूद रहे। इसके बाद उपजिलाधिकारी व एएसपी ने करीब आधे घंटे तक गहन वार्ता की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा