बलिया : महावीरी झंडा जुलूस में चाकू मारकर युवक की हत्या, कार्रवाई में जुटी पुलिस

बलिया : महावीरी झंडा जुलूस में चाकू मारकर युवक की हत्या, कार्रवाई में जुटी पुलिस

बलिया। महावीरी झंडा जुलूस के दौरान चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही एसपी राजकरन नय्यर, सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी व कोतवाल प्रवीण सिंह जिला अस्पताल पहुंच गये। 

दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा निवासी लखन (20) पुत्र दशरथ गुरुवार को महाबीरी झंडा जुलूस देखने आया था। लखन नगर के चौक गुदरी बाजार के पास एक महावीरी झंडा जुलूस में करतब दिखा रहे लोगो को देख रहा था। इस बीच एक युवक ने किसी बात को लेकर उसे चाकू मार दिया। इससे लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार