बलिया : श्रीराम जानकी मंदिर छोटी मठिया के महंत बने सत्यदेव दास जी, सैकड़ों संत-महंत रहे मौजूद

बलिया : श्रीराम जानकी मंदिर छोटी मठिया के महंत बने सत्यदेव दास जी, सैकड़ों संत-महंत रहे मौजूद


बलिया। डाकोरिया परिवार परम्परा से चली आ रही श्रीराम जानकी मंदिर छोटी मठिया मिश्र नेउरी, कदमचौराहा की गद्दी, सियाराम दास जी की वसीयत के अनुसार शनिवार को टीला गद्याचार्य महामंडलेश्वर माधवाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में महंताई समारोह में सत्यदेव दास जी को सौंपी गई। अधिकारी सर्वेश्वर दास जी की देख-रेख में आयोजित इस समारोह में जनपद के अलावा भारत के कोने-कोने से करीब 500 संत-महंत शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी भी प्रतिभाग किये। इस दौरान सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था रही। 


महंताई समारोह को लेकर श्रीराम जानकी मंदिर छोटी मठिया मिश्र नेउरी, कदमचौराहा पर 09 जून को अखण्ड रामचरित मानस पाठ का शुरू हुआ था, जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। उसी दिन महारुद्राभिषेक किया गया। वहीं, शनिवार को महंताई समारोह, महासंत सम्मेलन व विशाल भण्डारा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें टीला गद्याचार्य महामंडलेश्वर माधवाचार्य जी महाराज, हरिद्वार से पधारें रमेन्द्र बिहारी दास, रघुबीर दास, अयोध्या से तेरा भाई त्यागी के महंत बृजमोहन दास जी तथा निर्मोही अखाड़ा अन्य के महंत रामेश्वर दास जी ने महंतार्थ कंठी, चादर व माला विधि सम्पन्न कराते हुए सत्यदेव दास जी को चादर सौंपी। 

इस मौके पर महंत विश्वम्भर दास जी, वैद्यनाथ दास जी महाराज, रामकृष्ण दास जी महाराज जगन्नाथपुरी, राधे-राधे बाबा, महंत सीताराम दास जी महाराज अयोध्या, महंत त्यागी, महंत हरिओम दास जी, महंत जगदीश दास जी, महंत राम लखन दास जी, महंत गोपाल दास जी, महंत नारायण दास जी, नागा मुकेश दास जी, महंत बिहारी शरण दास हरिद्वार व महंत रामबालक दास जी समेत 500 से अधिक संत-महात्मा शामिल हुए। समारोह सम्पन्न होने के साथ ही संत-महंत के अलावा हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली