बलिया में गड़हा महोत्सव : राज्य सभा सांसद और पूर्व मंत्री ने किया भूमि पूजन, जाने पूरा कार्यक्रम

बलिया में गड़हा महोत्सव : राज्य सभा सांसद और पूर्व मंत्री ने किया भूमि पूजन, जाने पूरा कार्यक्रम


बलिया। अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा आयोजित गड़हा महोत्सव का भूमि पूजन भरौली में विधि-विधान से हुआ।  4 व 5 नवंबर को होने वाले विशाल गड़हा महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर व पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में आराधना किया।

इस वर्ष गड़हा महोत्सव 4 व 5 नवंबर को हो रहा है। 4 नवंबर को कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर और गीत संगीत की प्रतियोगिता ट्वेंटी-ट्वेंटी प्रतियोगिता होगी, जबकि पांच नवंबर को मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे। भूमि पूजन के अवसर पर संतोष रंजन राय, गोपाल राय, चन्द्रमणि राय, सुशील राय, धनजी पांडेय, बृजेन्द्र राय, रमेश यादव, भरत राय, गोलू राय, मदन दूबे,आलोक राय, रामाशंकर चौधरी इत्यादि रहे।

अनेक गायक, अभिनेता और अभिनेत्री बिखेरेंगे जलवा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिनेता व सांसद रवि किशन तथा दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा आम्रपाली दूबे, शिल्पी राज, अनुपमा यादव, गोलू राजा, नीलम गिरी, मोहन राठौर, आलोक कुमार सहित अनेक गायक, अभिनेता, अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये