बलिया : राजकीय सम्मान के साथ सिपाही लाल बाबू पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि

बलिया : राजकीय सम्मान के साथ सिपाही लाल बाबू पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बुलंदशहर से सिपाही बाबू राम Nenu शव शुक्रवार को पैतृक गांव गोपालनगर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हैं। सिपाही का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ डूमाई गढ़ स्थित सरयू तट पर किया गया, मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र वीरेंद्र राम ने दिया।

रेवती थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर दियराचंल अंतर्गत गोपाल नगर गांव निवासी लालबाबू राम (51) उत्तर प्रदेश पुलिस के बुलंदशहर पुलिस लाइन में एमटी सेक्शन में तैनात थे। वह तीन जनवरी को छत पर सूख रहे कपड़े उतार रहे थे, तभी बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। वह छत से नीचे गिर गए। सहकर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल बुलंदशहर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। 

कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सिपाही लाल बाबूराम का पार्थिव शरीर लेकर बुलंदशहर से पुलिसकर्मी गोपाल नगर पहुंचे। पति का शव देख पत्नी आरती देवी और पांच बच्चों सहित पूरे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। लाल बाबू राम अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे