बलिया बीएसए की चेतावनी का असर : सुस्त 718 स्कूलों के मामले में नया मोड़, देखें रिपोर्ट

बलिया बीएसए की चेतावनी का असर : सुस्त 718 स्कूलों के मामले में नया मोड़, देखें रिपोर्ट

बलिया। बीएसए मनिराम सिंह की सख्त चेतावनी के बाद आधार प्रमाणीकरण के मामले में सुस्त 718 स्कूलों की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। ताजा आंकड़ा के मुताबिक नगर शिक्षा क्षेत्र को छोड़ अन्य सभी शिक्षा क्षेत्र के स्कूलों ने आधार प्रमाणीकरण के लक्ष्य 75% को पार कर लिया है। इससे इतर नगरा, मुरलीछ्परा, पंदह और रसड़ा को छोड़ सभी ब्लाक 80+ में पहुंच गये है। 

गौरतलब हो कि बीएसए मनिराम सिंह ने आधार प्रमाणीकरण के मामले में सुस्त 718 स्कूलों की सूची जारी करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी थी। बीएसए ने स्पष्ट कहा था कि सम्बंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक से कार्य पूर्ण न होने के सम्बंध में प्रथम सुनवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 03 अक्टूबर 2022 तक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। अन्यथा की दशा में सम्बंधित प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ आपका (खंड शिक्षा अधिकारी) का भी वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जायेगा। हालांकि समय रहते बीएसए की चेतावनी का परिणाम अच्छा आया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे