बलिया : एएनएम और आशा बहु ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के घर को बना दिया अस्पताल, SDM की जांच में खुली पोल

बलिया : एएनएम और आशा बहु ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के घर को बना दिया अस्पताल, SDM की जांच में खुली पोल

बलिया। सरकारी अस्पताल से मरीज को प्रसव के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले जाने के आरोप में एएनएम, आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के विरुद्ध करवाई की संस्तुति एसडीएम सिकंदरपुर प्रशांत नायक ने कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर की डॉ रूबी कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। 

डॉ रूबी ने 15 जुलाई को शिकायत की थी कि प्रसूता रोशनी देवी पत्नी सूरज कुमार को आशा बहु शकुंतला देवी प्रसव के लिए लाई थी। जब तक मैं प्रसव रूम में आती, तब तक आशा बहु मरीज को लेकर किसी प्राइवेट अस्पताल में चली गई। इस शिकायत की जांच जब एसडीएम प्रशांत नायक ने की तो सही पाई गई। जांच के दौरान प्रसूता का प्रसव आंगनबाड़ी कार्यकर्ती विद्यावती देवी के घर ही किया जाना पाया गया, जबकि वहां प्रसव के लिए आवश्यक उपकरण व दवाएं नहीं थी। जांच में यह भी सामने आया कि मरीज को आशा बहु शकुंतला व एएनएम मंजू पांडेय आशा कार्यकर्ती के घर ले गईं थी। अवैध रूप से प्रसव केंद्र संचालित करने और जच्चा-बच्चा दोनों के जीवन से खिलवाड़ करने पर एसडीएम ने इन तीनों पर कार्रवाई की संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव