बलिया : पत्नी बेसुध... मरे पापा को जगाते रहे मासूम बच्चे

बलिया : पत्नी बेसुध... मरे पापा को जगाते रहे मासूम बच्चे


बैरिया, बलिया। दोकटी गांव निवासी एक युवक का असामयिक निधन बुधवार की रात हृदयगति रुक जाने से हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। 
दोकटी निवासी राजेश गुप्ता (30) की दुकान दोकटी बाजार में है। वह दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की देर रात लगभग बारह बजे उसके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन जब तक कोई व्यवस्था करते, उसकी मौत हो गयी। उसके परिवार में पत्नी विनीता व एक 5 वर्षीय लड़की व पुत्र विराट तथा उससे छोटी लड़की सोना है। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी बेसुध पड़ी है। वहीं बच्चे समझ भी नही पा रहे है कि हुआ क्या है।युवक के निधन से दुकानदारों ने दोकटी बाजार बंद कर शोक मनाया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर