बलिया की 'किल कोरोना' टीम को संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया ट्रेंड

बलिया की 'किल कोरोना' टीम को संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया ट्रेंड


बलिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन ने किल कोरोना टीम को कलेक्ट्रेट सभागार में फाइनल ट्रेनिंग दी। इस अभियान में टीम को क्या और कैसे करना है, इसके बारे में विस्तार से बताया। कहा, इन तीन दिनों में ही टीम के सदस्यों को अपना शत प्रतिशत योगदान देना है। सभागार में ही रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच करके बताया भी गया। श्री जैन ने कहा कि इस सर्वेक्षण को तीन दिन में पूरा कर लेना है। सहयोग के लिए सम्बंधित क्षेत्र के सफाईकर्मी व नगरपालिका के टैक्स कलेक्टर भी टीम के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 10 बजे से सर्वेक्षण और जांच का कार्य हरहाल में शुरू कर दें और पूरे दिन में जितना ज्यादा हो सकें जांच कर लें। 

शहर के हर कोने को इसी तीन दिन में कवर करना है। पिछले सर्वे का डाटा सबके पास है। उसमें चिन्हित संदिग्ध लोगों की जांच युद्धस्तर पर की जाए। उन्होंने बताया कि अब तक आरटीपीसी के जरिए जांच होती आ रही है जिसमें बीएचयू या गोरखपुर सैम्पल जाता है और वहां से रिपोर्ट आती है। इसमें कुछ दिन का समय लग जाता है। लेकिन रैपिड एंटीजन टेस्ट से 15 मिनट में पता चल जाएगा। फिलहाल बलिया व रसड़ा कस्बे के अलावा गम्भीर मरीजों का ही इससे टेस्ट होगा।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद