बलिया में रंग लाया राहुल का प्रयास, मिल गया स्वरूपा का अपना परिवार

बलिया में रंग लाया राहुल का प्रयास, मिल गया स्वरूपा का अपना परिवार

बलिया। स्वरूपा का अपना परिवार मिल गया है। शनिवार (29 जनवरी) को स्वरूपा अपनों के बीच होगी। यह सब सम्भव हो सका है युवा कांग्रेस नेता व पीडितों के दर्द की 'राहत' के रूप में सेवा करने वाले सागर सिंह राहुल एवं उनकी टीम के प्रयास से। 

सागर सिंह राहुल के मुताबिक, 24 जनवरी की रात्रि 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक महिला शास्त्री नगर में मदहोश हालत में पड़ी है। महिला को तत्काल गुड्डू वर्मा, मदन जी वर्मा व अमित कुमार के साथ उन्होंने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। मदहोश हालत में होने व अलग भाषा होने की वजह से नाम व पता बताने में महिला असमर्थ थी। उपचार के दौरान हालात में कुछ सुधार हुआ तो उसने अपना नाम पता बताया। फिर उनके परिवार से संपर्क किया गया। इनके दो पुत्र व एक भाई आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से ट्रेन से आ रहे है, जो 29 जनवरी शनिवार को बलिया पहुंचेंगे और 22 जनवरी से लापता महिला स्वरूपा के बीच उपस्थित होंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार