राधा कृष्ण एकेडमी में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्र की उन्नति पर मैनेजिंग डायरेक्टर ने दिया यह संदेश

राधा कृष्ण एकेडमी में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्र की उन्नति पर मैनेजिंग डायरेक्टर ने दिया यह संदेश


बलिया। 74वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राधा कृष्ण एकेडमी संवरूबांध (अखार) पर विद्यालय की चेयरमैन श्रीमती अनीता मिश्रा ने बड़े ही हर्षोल्लास माहौल में ध्वजारोहण किया। खुशियां आपार थी, लेकिन Covid19 की वजह से विद्यार्थियों की ना-मौजूदगी सभी को खल गयी।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य मिश्र ने कहा कि इस स्वत्रंत्रता के लिए देश के वीर जवानों ने कुर्बानियां दीं। सेनानियों के अभूतपूर्व बलिदान से हमारा देश स्वतंत्र हुआ। शिक्षा, चिकित्सा, भोजन, आवास के लिए सभी को अधिकार मिला। सरकारें इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। हमें यथाशक्ति भारतीय लोकतान्त्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए राष्ट्र की उन्नति और प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान करना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य एवं एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. आशेष झा तथा अन्य शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर सुक्षी नेहा ने किया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर जारी सभी दिशा निर्देशों का सतर्कता से पालन किया गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली