बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर

बैरिया, बलिया। रोजाना ही शराब पुलिस पकड़ रही है। बिहार में शराब जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बैरिया की चौकी पुलिस ने शनिवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सोनबरसा पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति से 10.76 लीटर अंग्रेजी शराब व 10 केन बियर  बरामद कर उसकी बाइक जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

चौकी इंचार्ज बैरिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नटराज पेट्रोल पंप के सामने पुलिस ने घेराबंदी की गयी, तभी बैरिया की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से झोले में कुछ लेकर जा रहा था। मुखबीर के इशारे पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके झोले से 12 बोतल ब्लैक डॉग अंग्रेजी शराब  फ्रुटी एट पीएम मात्रा 10.7 लीटर व 10 केन बियर बरामद हुआ। पूछताछ पर उसने अपना नाम नीरज कुमार पुत्र सुबोध कुमार ग्राम फत्तेपुर फुलवरिया थाना सराय जिला वैशाली बिहार बताया। उसने बताया कि बहुत दिनों से बाइक से ही थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब ले जाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचा करता था। आज पकड़ा गया हूं। पुलिस ने शराब बरामद के साथ ही मोटरसाइकिल जब्त कर लिया।और नीरज कुमार को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी