बलिया CDO का आदेश : अब गांवों में ऐसे काम करेंगे VDO, BDO और ADO की भी जिम्मेदारी तय

बलिया CDO का आदेश : अब गांवों में ऐसे काम करेंगे VDO, BDO और ADO की भी जिम्मेदारी तय


बलिया। ग्राम पंचायतों में सचिवों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिहाज से मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने एक आदेश जारी किया है। उन्होंने साफ कहा है कि सभी सचिव अपने ग्राम पंचायत में एक निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सरकारी कार्य का संपादन करें। उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को निर्देश दिया है कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों का रोस्टर बनाकर उसके अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। सचिवों का ग्राम पंचायत में निर्धारित स्थल पर मौजूद रहना अनिवार्य है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा है कि रैंडम आधार पर सचिवों की उपस्थिति का सत्यापन प्रतिदिन कराया जाएगा। अनुपस्थित मिलने पर गंभीरता से लिया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित