बलिया : 'वो' चिल्लाती रही, फिर भी 'थाती' लेकर भाग गये बाइकर्स

बलिया : 'वो' चिल्लाती रही, फिर भी 'थाती' लेकर भाग गये बाइकर्स


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। यहां चोर उचक्कों के हौंसले बुलंद कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां पालक के सामने ही मनबढ़ बकरी उठा ले गए। घटना रानीपुर मौजे में जोगी बाबा मठिया के पास की है। 
तड़के 3:30 बजे अमर राजभर की पत्नी लघुशंका करने के लिए जगी थी। बकरी के बगल में अमर राजभर चारपाई पर सोए हुए थे। तब तक बाइक से दो युवक पहुंचे। इसमें एक ने बकरी के गर्दन से रस्सी काट दिया और बकरी को लेकर बाइक पर बैठ गया। अमर राजभर की पत्नी के चिल्लाने पर उसका पति जगा। कुछ दूर तक उसकी पत्नी के शोर करने पर लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन बकरी चोर काफी आगे निकल गए थे। उसके बाद साइकिल से अमर राजभर उन लोगों का पीछा किया, लेकिन बकरी चोर पकड़ने में असफल रहा। अमर राजभर के साथ बकरी चोरी की यह दूसरी घटना है। कुछ माह पूर्व उसके दरवाजे से एक बकरा चोर उठा ले गए थे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली