बलिया : परेशान करने के लिए रखा गोबर और कूड़ा, पुलिस से शिकायत

बलिया : परेशान करने के लिए रखा गोबर और कूड़ा, पुलिस से शिकायत

बलिया। स्वच्छता को लेकर सरकार भले ही गंभीर हों, पर गांवों में आज भी बहुत से लोग इस दिशा में सार्थक प्रयास नहीं कर रहे है। यदि कोई चाहता भी है तो उसे विभिन्न तरीकों से परेशान किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बैरिया तहसील क्षेत्र का सामने आया है। इसकी शिकायत भी बैरिया थाने तक पहुंची है, लेकिन अब तक नतीजा सिफर ही है। 

प्रकरण टेंगरही गांव से जुड़ा है। गांव निवासी बालबीर मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके घर का रूख पश्चिम तरफ है। मकान के दक्षिण हैंडपम्प, नाली व सोख्ता बना है। शौचालय व शौचालय की टंकी भी वहीं है। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा परेशान करने की नियति से उनके मकान, सहन और निकास के सामने जबरदस्ती कूड़ा तथा गोबर रखा गया हैै। इसके अलावा भी  अन्य अमर्यादित काम किया जा रहा है, जिससे तमाम परेशानियां हो रही है। तहरीर में कहा गया है कि विपक्षी मनबढ़ व उदंड प्रवृति के है, जो विरोध करने पर गाली-गलौज देने के साथ धमकी भी देते है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से उचित कार्रवाई की मांग की है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश