बलिया में दर्दनाक हादसा : नये साल में इस परिवार को मिला कभी न भूलने वाला गम

बलिया में दर्दनाक हादसा : नये साल में इस परिवार को मिला कभी न भूलने वाला गम


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान निवासी एक युवक की मौत रविवार की देर रात छत पर चढ़ते समय गिर जाने से हो गयी। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव का हर शख्त अवाक है।

कस्बा से सटे चकखान निवासी शमशाद उर्फ गोलू (21) पुत्र नौशाद उर्फ सोनी का सिकंदरपुर नहर मार्ग पर घर है। तीन भाई और एक बहन में बड़ा शमशाद फल की दुकान से अपने परिवार की आजीविका चलाता था। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम वह अपनी दुकान बन्द कर घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह सोने के लिए छत पर जा रहा था। उसी दरम्यान उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर सीढ़ी पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। 

गिरने की आवाज सुन पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे मऊ ले जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के एक मात्र कमाऊ पूत के असामयिक निधन ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इस संबंध में एसएचओ दिनेश पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है। यदि ऐसी सूचना मिलती है तो मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर