बलिया : मंदिरों के बाहर नुक्कड़ नाटक कर बताए महिलाओं के अधिकार

बलिया : मंदिरों के बाहर नुक्कड़ नाटक कर बताए महिलाओं के अधिकार



बलिया। नवरात्रि के अवसर पर चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके लिए नुक्कड़ नाटक व अन्य जागरूकता कार्यक्रम हुए। जिले के कुछ आंगनबाड़ी सेंटरों पर भी ऐसे आयोजन हुए। वहीं, बलिहार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या अधिनियम के बारे में बताया।  

डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे के दिशा-निर्देश पर चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माणी माता मंदिर ब्रह्माइन, राम जानकी मंदिर छोड़हर, कपिलेश्वरी भवानी कपूरी में महिला सुरक्षा से जुड़े सभी प्रकार के कानून के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मंदिर के बाहर जगह-जगह छोटे लाउडस्पीकर के जरिए यह बताया गया कि महिलाओं के अधिकार क्या हैं। साथ ही उनसे सम्बन्धित कानूनों के विषय में विस्तार से बताया गया। महिला कल्याण विभाग, लखनऊ की ओर से आई नुक्कड़ नाटक टीम ने मंदिर के बाहर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके जरिए महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानून व महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में समझाया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी