बलिया : मौत से बचाने के लिए चिल्लाता रहा युवक, लेकिन...

बलिया : मौत से बचाने के लिए चिल्लाता रहा युवक, लेकिन...


बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर डुमरिया गांव के पास टौंस नदी में मछली मारते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरा मारूफ बलुआ गांव निवासी कलाम (24) पुत्र हफीजुर्रहमान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
बताया जा रहा है कि कलाम अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो दिन पहले यहां मछली का आखेट करने आया था। चारो साथी रविवार को चांदपुर डुमरिया गांव के पास टौंस नदी में मछली मार रहे थे। जाल फेंकते वक्त कलाम असंतुलित होकर पानी में चला गया। जब तक साथी या अन्य लोग उसे बचाते, वह बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए नदी में बह गया। सूचना पर कोतवाल राजीव सिंह सदल बल मौके पर पहुंच गये। कुछ देर बाद कलाम का शव बरामद कर लिया गया। मृतक के पारिवारिक सदस्य भी पहुंच गये है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित