बलिया के युवाओं ने रेत पर किया योगासन

बलिया के युवाओं ने रेत पर किया योगासन

हल्दी, बलिया। युवा जोश से दिखाया दमखम। गंगा घाट पर बालू में बहाया पसीना। बिहारी पुर गंगा घाट पर युवाओं ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस। सूर्योदय होते ही गांव के युवाओं का रुख दियर की तरफ देखने को मिला। अवसर था 8वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस। 

वर्तमान भौतिकता वादी जीवन यापन में जहाँ शहरों के लोग भौतिक सुख सुविधाओं से बाहर नहीं आना चाहते, वही दूरी तरफ ग्राम सभा हल्दी भदौरिया टोला के युवाओं ने बिहारी पुर गंगा घाट पर योगासन कर पसीना बहाया। इसमे छोटे बच्चों का उत्साह देखने ही लायक था। वार्मअप से प्रारम्भ करते हुए योगासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, शवासन और अंत में युवाओं ने पानी मे आसन से क्रियाकलापों को बंद किया। 


दिल्ली में पेशे से शारिरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत देव कुमार यादव मुख्य प्रशिक्षिक भूमिका में रहे, जबकि युवा तुर्क अविनाश, युवा नेता सतेन्द्र, बिक्की, गणेश, अतुल, शेरू, राकेश, अंकित, गोलू, अमन, बाला, शनि, दीपक, वसीम, छोटू, अरमान, दिलशाद, आदि प्रतिभागी की भूमिका में रहें। सभी ने उत्साह के साथ योग दिवस मनाया। उसके प्रभाव एवं स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए नित प्रातः करने स्वयं को स्वास्थ्य के लिए संकल्प लिया।


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार