बलिया में Road Accident : टक्कर के बाद बाइक के पहिया में फंसकर बालिका की मौत

बलिया में Road Accident : टक्कर के बाद बाइक के पहिया में फंसकर बालिका की मौत

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बेरूआरबारी मार्ग पर शुक्रवार को कैथवली के सूर्य मंदिर के पास टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक, एक महिला व एक बच्ची घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी। 

बंकवा गांव निवासी बबलू राजभर (28), शिवचंद राजभर (21) बाइक से बेरुआरबारी की तरफ से बांसडीह की ओर जा रहे थे।बाइक पर एक 6 माह की बच्ची को लेकर महिला भी बैठी थी। अभी ये लोग कैथवली सूर्य मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टेम्पो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 माह की बच्ची बाइक के पीछे के चक्के में फंस गई। आस-पास के लोगों ने बाइक का टायर खोलकर बच्ची को बाहर निकाला। साथ ही सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी। हादसे में टेम्पो चालक जिगिरसर निवासी कमलेश यादव भी घायल हैं। 


विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल