बलिया : PCS में सफलता अर्जित कर आनंद कुमार बनें DSP

बलिया : PCS में सफलता अर्जित कर आनंद कुमार बनें DSP


बलिया। शहर के आवास विकास कॉलोनी (मूल पता : हल्दी थाना क्षेत्र का रेपुरा) निवासी आनंद कुमार राय ने यूपीपीसीएस 2018  में सफलता अर्जित की है। इनका चयन DSP पद पर हुआ है।
हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2007 व इंटर की परीक्षा वर्ष 2009 में सेंट्रल स्कूल बलिया से उत्तीर्ण की। इसके पश्चात मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी गोरखपुर से वर्ष 2015 में बी टेक कंप्लीट किया। इनके पिता जी उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव में क्लर्क के पद पर तैनात हैं, जबकि माता गृहणी हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटे आनंद कुमार राय की सफलता से चहुंओर खुशी का माहौल है। इनके बड़े भाई सिंचाई विभाग में इंजीनियर व दूसरा भाई ऑर्डिनेंस में हैं। इनके चयन की खबर मिलते ही परिवार के साथ पूरे इलाके में हर्ष का माहौल बन गया। शुभचिंतकों का बधाई देने का ताता लगा रहा। इस अवसर पर केक काटकर सेलिब्रेशन भी मनाया गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट