बलिया : प्रियंका की मौत पर हंगामा, अस्पताल बंद कर खिसके डाक्टर और कर्मचारी

बलिया : प्रियंका की मौत पर हंगामा, अस्पताल बंद कर खिसके डाक्टर और कर्मचारी


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नवीन कृषि मंडी के पास निजी हास्पिटल में आपरेशन के बाद 25 वर्षीय प्रसूता प्रियंका पत्नी राकेश राम की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच, चिकित्सक सहित स्टाफ अस्पताल पर तालाबंद कर खिसक गए।
गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र की बड़िहार निवासी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सोमवार की भोर में उक्त हास्पिटल में भर्ती कराया। उस समय वह असहनीय दर्द से परेशान थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद जच्चा-बच्चा को खतरा बताकर आपरेशन किया। आपरेशन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन नवजात की हालत गंभीर होने लगी। चिकित्सक ने उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया, तब तक महिला की भी हालत बिगड़ने लगी। यह देख अस्पताल के डॉक्टर उसे एंबुलेंस से मऊ लेकर चल दिए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस वापस आ गई। अस्पताल के मुख्य गेट के पास डॉक्टरों ने उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद कर्मचारी अस्पताल का ताला बंद कर निकल गए। इससे नाराज परिजन हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस मामले को सुलझाने में लग गई। इधर स्वजन स्वजन शव को लेकर हास्पिटल पर ही जमे रहे। चौकी इंचार्ज उत्तरी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मृत महिला के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषआपके लिए आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना...
बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस
Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा
बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत