गोड़धप्पा मोड़ पर बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े ये दोनों

गोड़धप्पा मोड़ पर बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े ये दोनों


बांसडीह, बलिया। कोतवाल बांसडीह राजेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने शुक्रवार को दो शातिर अभियुक्तों गोड़धप्पा मोड़ के पास से  गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल व 2 तमंचा 315 बोर मय कारतूस के बरामद किया गया है।
बरामद दोनो बाइक गोडधप्पा व कस्बा बांसडीह से चोरी गई थी, जिसका मुकदमा भी कोतवाली बांसडीह में पंजीकृत हुआ था। इन बाइकों का नंबर प्लेट बदलकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पूर्व में इन अभियुक्तों के ऊपर बांसडीह कोतवाली में मुकदमा धारा 379, 411 आईपीसी तथा धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट एवं 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 379/411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अजय कुमार यादव,.चौकी इंचार्ज रवींद्रनाथ राय, हेड कांस्टेबल मुसाफिर राम, कांस्टेबल रवि यादव, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल दिनेश यादव आदि रहे।

गिरफ्तार   अभियुक्त
1.धनजी कश्यप पुत्र भगवान निवासी पर्वतपुर, बांसडीह, बलिया।
2.मिथिलेश यादव पुत्र रामाशीष यादव निवासी पर्वतपुर, बांसडीह, बलिया।

बरामद बाइक
प्लैटिना UP 65 EA 7553
पैशन प्रो यूपी 60 AA 9357, जिसका असली नंबर यूपी 60 Z 4377 है।

विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !