समीक्षा में बलिया DM बोले- विभागीय कार्यों के प्रति गंभीर हो जाएं अफसर

समीक्षा में बलिया DM बोले- विभागीय कार्यों के प्रति गंभीर हो जाएं अफसर


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी अब विभागीय कार्यों के प्रति संवेदनशील हो जाएं। विशेष रूप से जनता से सीधे तौर पर जुड़े विभाग कोविड-19 के बचाव की सावधानी बरतते हुए ऐसा कार्य करें, जिससे लोगों को सहूलियत मिले।
उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था और पशु टीकाकरण के बारे में जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में निर्देश दिया कि किसी भी कार्य में समय और गुणवत्ता का विशेष ख्याल रहे। कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर विभागीय अधिकारी अपनी भी नजर रखें। राशन वितरण के बावत जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय को निर्देश दिया कि पूरी पारदर्शिता के साथ वितरण सुनिश्चित कराएं। अगर कहीं कोई शिकायत मिलती है तो जांच करें और दोषी पर सख्ती से कार्रवाई करें।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान हर अस्पताल पर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के साथ विभाग के अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्यो पर नजर रखने का निर्देश सीएमओ को दिए। हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के संचालन की स्थिति की जानकारी ली। उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर कराएं। कृषि से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र किसानों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान डीएम श्री शाही ने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि ऑनलाइन हुए पेंशन आवेदन किसी स्तर पर ज्यादा समय तक लंबित ना रहे। ऐसा पाया तो जवाबदेही तय होगी। सड़क निर्माण की समीक्षा अलग से की। बैठक में सीडीओ विपिन जैन, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक