बलिया : साइकिल में फंसा विशाल बिषधर, शिव बिहारी ने समझा लकड़ी ; Video में देखें फूंफकार

बलिया : साइकिल में फंसा विशाल बिषधर, शिव बिहारी ने समझा लकड़ी ; Video में देखें फूंफकार


लक्ष्मणपुर, बलिया। नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास-बड़का खेत गांव में साइकिल में फंसे सांप ने शिव बिहारी यादव को डंस लिया। परिजन उनको अमवां स्थित सती माई के यहां ले गए हैं।


शनिवार की रात 8 बजे शिव बिहारी यादव गांव में किसी के यहां से साइकिल लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। इसी बीच रात के अंधेरे में विशाल गेहूंअन सांप चैन और तिल्ली में फंस गया और साइकिल रूकने लगी। शिव बिहारी लकड़ी फंसी समझकर हाथ से निकालने की कोशिश कर रहे थे, तब तक विषधर ने डंस लिया। शंका होने पर आसपास के लोगों से टार्च मंगाकर देखें तो चैन में फंसा विषधर फूंफकार रहा था। किशाल विषधर को देख लोगों के होश उड़ गए। शिव बिहारी भी साइकिल छोड़कर भागे। सूचना पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों के साथ उन्हें लेकर अमवां सती माई के यहां झाड़ फूंक कराने ले गए। 


पवन कुमार यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद