बलिया : नहीं बचाई जा सकी मासूम रूबी

बलिया : नहीं बचाई जा सकी मासूम रूबी


रेवती, बलिया। किसी विषैले जंतु के डंस लेने से एक बालिका की मौत हो गयी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रेवती थाना क्षेत्र के हडियाकलां निवासी लालजी गुप्ता की पुत्री रुचि (10) को सोमवार की शाम कमरे के अंदर किसी विषैले जंतु ने डंस लिया। बच्ची के दाहिने पैर की दूसरी अंगुली से खून निकलता देख पिता उसे बाइक से सीएचसी रेवती लेकर पहुंचे। वहां, इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच-पड़ताल के बाद बच्ची को  जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताया गया कि बच्ची की स्थिति गंभीर है। एंबुलेंस आने में विलंब हो सकता है। यदि निजी साधन हो तो तत्काल बलिया ले जाएं। फिर क्या था, लालजी बच्ची को बाइक से लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली