चोरों ने खंगाला सराफा दुकान, जांच में जुटी बलिया पुलिस
On



मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर स्थित श्री ज्वेलर्स का ताला तोड़कर चोरों ने करीब ₹20000 के चांदी के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह 10 बजे बगल के दुकानदारों ने दुकानदार चंदन वर्मा को मोबाइल पर दी। दुकान का ताला टूटा देख, चंदन के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर खुलासा करने का आश्वासन पीड़ित को दी। वहीं, चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में आक्रोश है।
बता दें कि रामगढ़ ढाले पर काफी दिनों से बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी चंदन वर्मा की आभूषण दुकान श्री ज्वेलर्स के नाम से है। हर दिन की तरह चंदन गुरुवार की शाम अपनी दुकान का ताला बंद कर घर चला गया। पुलिस को चंदन वर्मा ने बताया कि 8 चांदी के सिक्के, 20 चांदी का नोट व अन्य सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।चौकी इंचार्ज रामगढ़ शैलेंद्र पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
हरेराम यादव
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 17:37:38
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी...


Comments