साइबर सेल ने राम सनेही को दी बड़ी खुशी, बलिया पुलिस को मिल रही वाहवाही

साइबर सेल ने राम सनेही को दी बड़ी खुशी, बलिया पुलिस को मिल रही वाहवाही

बलिया। बलिया पुलिस के साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल ने धोखाधड़ी कर राम सनेही मौर्या के खाते से निकाले गये 100000/- (एक लाख रुपये) उनके खाते में वापस करा दिया है। साइबर सेल शिकायतकर्ता के धोखाधड़ी की शेष धनराशि को वापस कराने का निरन्तर प्रयास कर रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, एक सितम्बर 2022 को शिकायतकर्ता राम सनेही मौर्या पुत्र स्व. विन्ध्याचल मौर्या (निवासी : पशुहारी, उभांव) द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उनके बैंक आफ बड़ौदा के खाते से भिन्न-भिन्न तिथियों में 137393.04/-रुपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी। फलस्वरूप 25 नवम्बर 2022 को शिकायतकर्ता राम सनेही मौर्या के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 100000/- (एक लाख रूपये) वापस कराया गया। 

राम सनेही मौर्या द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। साइबर सेल पुलिस टीम में निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्र (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी अमरनाथ मिश्रा, आरक्षी प्रशान्त कुमार सिंह, आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला, आरक्षी शिवचन्द यादव शामिल रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण