बलिया : पीएम रिपोर्ट से खुलेगा महिला की मौत का राज
On



रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा गांव में मारपीट में घायल एक वृद्घा की मौत बुधवार की रात हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोतिरा गांव निवासी उगनी देवी (70) मंगलवार की रात अपने घर में आराम कर रहीं थीं, तभी उनके ही गांव का एक युवक घर में घुसकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। बुधवार की रात वृद्ध महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव ने बताया मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का खुलासा होगा।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 22:45:05
बलिया : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गये, जिनका उपचार चल रहा...



Comments