बलिया : चाकूबाजी में चार गिरफ्तार, उपद्रव में 27 नामजद ; 150 अज्ञात पर मुकदमा
On



बैरिया, बलिया। चांददीयर में शराब दुकान पर चाकूबाजी मामले में बैरिया पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने जहां जयप्रभा सेतु से अभियुक्त महेश चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, मिट्ठू चौधरी तथा शशि रंजन (निवासी भगवान बाजार, बारादरी कटरा बाजार, सारण-बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शराब दुकान पर हुए उपद्रव मामले में 27 नामजद तथा 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
गौरतलब हो कि रविवार को बिहार के शराबियों ने 22 वर्षीय जयराम यादव पुत्र बीरन यादव निवासी चांददीयर को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान पर धावा बोल दिया था। एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि चाकूबाजी मामले में एक नामजद व पांच अज्ञात पर केस दर्ज है। घटना के दूसरे दिन यानी सोमवार को ग्रामीणों द्वारा शराब दुकान पर हुए उपद्रव में भी मुकदमा कायम किया गया है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 06:58:20
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...


Comments