बलिया पुलिस को मिली सफलता, पकड़ा गया अर्जुन

बलिया पुलिस को मिली सफलता, पकड़ा गया अर्जुन


बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में खेजुरी पुलिस को सफलता मिली है। खेजुरी पुलिस टीम ने धारा 147, 148, 302, 308, 504, 506 व 323 भादवि में वांछित अभियुक्त अर्जुन राम पुत्र जवाहिर राम उर्फ दिलावर (निवासी चन्दायर थाना मनियर) को हथौज छपरा टोला चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 01 तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। 
गौरतलब हो कि कमसापुर गांव में 23 नवम्बर की रात बारात में डीजे पर डांस  को लेकर मारपीट हो गयी। इस घटना में संतोष की मौत हो गयी, जबकि उसके पिता व दो भाई घायल हो गये। पुलिस ने मृतक के पिता मिट्ठु राम की तहरीर पर अर्जुन समेत छह पर नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने 24 नवम्बर को पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी अर्जुन पुलिस की पकड़ से दूर था। रविवार को  मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने अर्जुन को दबोच लिया। पुलिस टीम में एसओ खेजुरी अखिलेश कुमार, एसआई सूर्यपाल सिंह, सिपाही प्रेमचंद यादव, मनोज चौहान, नरेंद्र शर्मा, आलोक, संजीव यादव शामिल रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !