बलिया : किसान बिल पर भाजपा विधायक ने विपक्ष पर यूं किया वार

बलिया : किसान बिल पर भाजपा विधायक ने विपक्ष पर यूं किया वार


बैरिया, बलिया। बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने किसान बिल पर कहा कि अब किसान अपने उत्पाद को कहीं भी बिना बाधा ले जाकर बेच सकता है। जितना निगरानी समिति बनेगी, उतना ही यहां पर लूट प्रारंभ हो जाता है। पुलिसवाला अलग लूटेगा, कृषि मंडी वाला अलग लूटेगा, किसानों को मूर्ख बनाने में कितना समय लगेगा। हमारा किसान छोटी मंडी से उठाकर बड़ी मंडी ले जा सकता है। कोई पुलिस वाला और कोई कृषि मंडी वाला तो नहीं लूटेगा, जो किसी भी बजारी व्यवस्था में पारदर्शिता है। किसानों को लाभ प्रदान कर सकती है, इसमें लाभ की गुंजाइश ज्यादा और घाटे की गुंजाइश कम होगी।
किसान का जो भी उत्पादन है, वह नष्ट नहीं होता है। किसी न किसी भाव में बिक जाता है।विधायक ने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि विपक्ष के पास न बुद्धि है न विवेक। मैं विधानसभा में योगी जी से कहने वाला हूं कि विपक्षियों के विरोध को मांगलिक गाली समझ कर गीत गंवनई के रूप में पैसा दीजिए। विरोध का यह धर्म है कि विरोध करेंगे। विरोध का आचरण मान कर कभी प्रतिक्रियावादी नहीं बनना चाहिए। इनमें प्रशंसा करने का संस्कार है ही नहीं। अज्ञानी विपक्ष की भूमिका में रहने वाले लोग हैं जो देश को अच्छी दिशा नहीं दिखा सकते। अब राहुल गांधी से बड़ा अज्ञानी राजनीति में कौन है। भगवान करे राहुल कांग्रेस का अध्यक्ष बना रहे। जब तक वो अध्यक्ष रहेंगे, भाजपा पूर्ण बहुमत से तीन चौथाई बहुमत से आती रहेगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे